Lucknow: अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘BJP लोकतंत्र, सेक्युलरिज्म,सोशलिज़्म को कर रही बर्बाद ’
रिपोर्ट रोहित मिश्रा
मो-7618996633
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- ‘BJP लोकतंत्र, सेक्युलरिज्म,सोशलिज़्म को बर्बाद कर रही है’। अखिलेश ने कहा, राज्यसभा चुनाव में चौथा प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। भर्तियों में आरक्षण नियमों का पालन नहीं हुआ। अखिलेश ने कहा, आज युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। जो समाजवाद नहीं समझते हैं उन्हें समझाने के लिए अगली बार सदन में किताब लेकर आएंगे।
वही, विधानसभा में सदन की कार्यवाही का शुक्रवार को 5वां दिन पूरा हुआ। सदन से बाहर निकलने पर मिडिया को बयान देते हुए सपा मुखिया व नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने मौजूदा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा आंकड़ों में यूपी में ज्यादा अपराध हुए हैं। महिला अपराधों में उत्तर प्रदेश आगे है। भाजपा के लोग पुलिस की पिटाई कर रहे है।
नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने आगे कहा सपा सरकार में कितनी चीनी मिलें बिकी है ये बात सदन में बीजेपी सरकार बताना चाहिए। मंडी व्यवस्था को सरकार ने बर्बाद कर दिया है। बड़े कारोबारियों से मिलकर देश का गेहूं बिकवा दिया। प्राइमरी एजुकेशन में किताबें नहीं बट पाई। ‘जो संपन्न लोग हैं प्राइमरी एजुकेशन छोड़ चुके हैं।
वही सपा अध्यक्ष ने आगे कहा समाजवादी सरकार में मेरिट से भर्ती हुई थी। भाजपा सरकार ने आरक्षण व्यवस्था बदली। CM के माध्यम से सदन में झूठ बोला जा रहा। यह सरकार काम रोकने वाली सरकार है। यूपी में एक्सप्रेसवे समाजवादियों की देन है। समाजवादी पेंशन महिलाओं के लिए थी। इन लोगों को ने लोहिया को नहीं पढ़ा है। जातिवार जनगणना यूपी में होनी चाहिए।

