ऊंचाहार:राम जानकी मंदिर के पुजारी की हत्या का मामला गरमाया,,,?

ऊंचाहार:राम जानकी मंदिर के पुजारी की हत्या का मामला गरमाया,,,?

-:विज्ञापन:-




    रिपोर्ट-सागर तिवारी

- भाजपा नेता ने ब्लॉक प्रमुख पति को घेरा , सीएम से मिलकर बताएंगे हकीकत 

ऊंचाहार-रायबरेली- ब्लाक में क्षेत्र पंचायत बैठक के दौरान हुआ विवाद अब धीरे धीरे बड़े पैमाने पर पहुंच रहा है । भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता करके ब्लॉक प्रमुख के पति के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया । उन्होंने ब्लाक प्रमुख और उनके पति पर कई गंभीर आरोप लगाए और मुख्यमंत्री से मिलकर पुजारी की हत्या समेत हर मामले की हकीकत बताने को कहा ।
    ज्ञात हो कि बीते दिनों क्षेत्र पंचायत की बैठक में भाजपा नेता के भाई बीडीसी सदस्य पर ब्लॉक प्रमुख के बेटे द्वारा रिवाल्वर तानने का आरओ है । इस मामले को लेकर चल रही गहमा गहमी के दौरान गुरुवार को भाजपा नेता ने प्रेस वार्ता की और सिलसिलेवार ब्लाक प्रमुख के पति को कठघरे में खड़ा किया । उन्होंने कहा कि प्रमुख और उनके पति पर राम जानकी मंदिर मंदिर की बेस कीमती जमीन पर कब्जा करने के लिए दो दो पुजारियों की हत्या कर दी , जिसमें ब्लाक प्रमुख जेल गई थी । सेटिंग करके इस मुकदमें को रफा दफा किया गया । यही नहीं सरकारी जमीन और मंदिर की जमीन पर कब्जा करके कॉलेज बनाया गया , जिसे तहसीलदार न्यायालय द्वारा खारिज करके कार्रवाई की जा चुकी है । उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख का घर लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बना हुआ है , इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी । भाजपा नेता ने कहा कि विगत चार वर्षों से क्षेत्र पंचायत का अविश्वास प्रस्ताव पारित है , मामला उच्च न्यायालय ने लंबित है , इस दौरान ब्लाक के विकास कार्यों में जमकर लूट की गई है । सारे नियमों को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है । अब यह सारा मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा और अपराधियों को सजा दिलाया जाएगा । भाजपा नेता ने दावा किया कि उनकी यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक अपराधियों को सजा नहीं मिल जाती । पत्रकार वार्ता के दौरान जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राजा जितेंद्र सिंह , भाजपा नेता ओम प्रकाश साहू , व्यापारी नेता राजू सोनी , प्रजापति समाज के चौधरी राजेश प्रजापति , क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डन यादव , भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कुमार तिवारी , गजाधर पासी , संदीप पटेल , विजय पाल , ज्ञानेंद्र सिंह , विकास श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य और भाजपा नेता मौजूद थे ।