रायबरेली-प्रतापगढ़ के मुलायम यादव अपनी 600 किलोमीटर की 'दौड़ यात्रा' वृंदावन तक की कठिन यात्रा पर निकले, ऊंचाहार में भव्य स्वागत

रायबरेली-प्रतापगढ़ के मुलायम यादव अपनी 600 किलोमीटर की 'दौड़ यात्रा' वृंदावन तक की कठिन यात्रा पर निकले, ऊंचाहार में भव्य स्वागत

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार, रायबरेली। प्रतापगढ़ के युवा मुलायम यादव अपनी 600 किलोमीटर की 'दौड़ यात्रा' के दूसरे दिन गुरुवार को रायबरेली के ऊंचाहार पहुंचे। वे कुंडा के प्रसिद्ध भक्ति धाम मनगढ़ से वृंदावन तक की कठिन यात्रा पर निकले हैं। ऊंचाहार पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

मुलायम यादव प्रतापगढ़ जिले के नन्दा का पुरावा (मजरे खेमी पुर, तहसील कुंडा) के निवासी हैं। इस यात्रा में उनके साथ अनुज यादव और संतोष यादव भी शामिल हैं, जो इस कठिन मार्ग पर उनका साथ दे रहे हैं। मुलायम ने बताया कि वे पिछले सात सालों से दौड़ने का अभ्यास कर रहे हैं और इसी कौशल का उपयोग भगवान प्रेमानंद जी महाराज के चरणों तक पहुंचने के लिए कर रहे हैं।

यह यात्रा 11 मार्च को मनगढ़ धाम से शुरू हुई थी और इसे पूरी तरह दौड़कर पूरा किया जाएगा। ऊंचाहार में मीडिया से बात करते हुए मुलायम ने कहा, "मैं इतनी मेहनत और परिश्रम करके जा रहा हूँ, मुझे पूरा विश्वास है कि महाराज जी के दर्शन प्राप्त होंगे।"

मुलायम यादव एक दिन में 30 किलो मीटर तक दौड़ते हैं और एक बार में तीन किलो मीटर की दौड़ करते हैं।
वह घर से रसन लेकर निकले हैं। इनके साथ दो अन्य सहयोगी हैं जो शुद्ध और सात्विक भोजन बनाते हैं। बाहर होटल का खाना नहीं खाते।करीब एक साल से प्रेमा नन्द महाराज का वीडियो में राधे राधे का जाप करते करते देख उनके पार्टी सच्ची आस्था जाग गई इसी मुलायम का अध्यात्म की तरफ ध्यान बढ़ा और उनके दर्शन की लगन लग गई। मुलायम ने यह भी बताया कि वह वृंदावन जा तो रहे हैं लेकिन वापस घर लौटेंगे भी की नहीं यह तय नहीं है।
ऊंचाहार के स्थानीय लोग मुलायम, अनुज और संतोष के इस जज्बे को देखकर प्रेरित हुए हैं। रास्ते में जगह-जगह लोग उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। अब उनका अगला पड़ाव वृंदावन है, जहाँ वे महाराज जी के दर्शन कर अपनी भक्ति यात्रा पूरी करेंगे।