रायबरेली- घोरवारा चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार युवकों ने महिला का छीना पर्स

रायबरेली- घोरवारा चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार युवकों ने महिला का छीना पर्स

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

बाइक सवार उचक्कों ने महिला का पर्स छीना

रायबरेली- पुलिस चौकी से मात्र 500 की दूरी पर बाइक सवार उचक्कों ने सरेराह महिला का पर्स छीन लिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शिवपुरी मजरे खलीलपुर की सावित्री देवी पत्नी रमेश कुमार ने बताया कि सोमवार को वे अपने देवर दिलीप कुमार के साथ बाइक से उपचार कराने के लिए जा रही थीं। घुरवारा चौकी से चंद कदम दूर आईटीआई कॉलेज के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो उचक्कों ने उनका पर्स छीन लिया।

पीड़िता ने बताया कि पर्स में 35 हजार रुपये नकद और मोबाइल था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास गलियों में खाक छानती रही, लेकिन उचक्कों का कहीं पता नहीं लगा।

आप यह समझिए की किस तरह से बाइक सवार युवकों ने चौकी से चंद कदमों की दूरी पर घटना को अंजाम देकर चले जाते हैं और कहावत वही होती है कि पुलिस बाद में पहुंचती है यकीनन आप मानिए इस बार भी पुलिस घटना के बाद पहुंची हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है