रायबरेली में एसपी की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

रायबरेली में एसपी की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिसिंग में लापरवाही बरतने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने ऊंचाहार थाना प्रभारी ओपी राय को लाइन हाजिर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी द्वारा कार्य में लापरवाही बरते जाने की शिकायतों और पुलिसिंग से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने यह कार्रवाई की है। वहीं, खीरों थाने में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है।
एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन में आमद कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की कार्रवाई को पुलिसिंग में लापरवाही के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, दोनों के खिलाफ कार्रवाई की विस्तृत वजह और विभागीय जांच से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आना अभी बाकी है।