रायबरेली घर में घुसे चोर, छह लाख के जेवर व नकदी लेकर फरार, पुलिस कर रही जांच पड़ताल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली- अज्ञात चोरों ने घर के पिछले दरवाजे की कुंडी को तोड़कर कमरे के अंदर बक्से से नगदी एवं सोने चांदी की जेवरात चोरी कर लिए जिसकी जानकारी परिजनों को सुबह सोकर उठने पर हुई। मंगलवार की सुबह 6:00 बजे के आसपास घटना की जानकारी परिजनों को हुई। विदित हो कि बिशुनपुर गांव में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।बिशुनपुर निवासी संजय पुत्र शम्भू दयाल के घर में रविवार रात परिवार के सदस्य गर्मी के कारण घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर के पीछे के रास्ते से पहुंचे और दरवाजे की कुंडी खोलकर भीतर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्सों को खंगालते हुए लगभग छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात तथा छह हजार रुपये नकद चोरी कर ली है। सोमवार तड़के सुबह जब परिजनों ने घर का दरवाजा खोला तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़िता सरोज कुमारी ने बताया कि चोरी गए जेवरात में कई कीमती आभूषण शामिल हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरी की घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

rexpress 