रायबरेली नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
हरचंदपुर रायबरेली- दिनांक 2 जून 2026 को थाना हरचंदपुर पर पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि विपक्षी नीरज सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम डिहवा थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली के द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व शोषण करने का प्रयास किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हरचंदपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 111/ 2026 धारा 137(2)/ 87/123/74 बीएनएस व धारा 7/8 पास्को एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा नाबालिक किशोरी को नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना हरचंदपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 5 जून 2026 को मुखबिर खास की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुनावर पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त नीरज सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी डिहवा थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पीड़िता एवं नाबालिक किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 74 बीएनएस व 7/8 पास्को एक्ट को धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पास्को एक्ट में तरमीम कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक योगेश कुमार पायला, आरक्षी रामप्रीत की महती भूमिका रही।

rexpress 