रायबरेली एंटी करप्शन की टीम ने वन विभाग के दरोगा को 18000 घूस लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा, दर्ज हुआ मुकदमा
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली- 18 हजार घूस लेते पकड़े गये वन दरोगा पर कार्यवाही एंटी करप्शन की टीम के द्वारा की गई है। टीम द्वारा मेडिकल व अन्य कार्यवाही की जा रही है। विदित हो कि बृहस्पतिवार की दोपहर 2:00 बजे उस समय हडकंप मच गया। जब बन दरोगा को रंगे हाथों एंटी करप्शन की टीम ने धर दबोचा। बछरावां वन विभाग कार्यालय में तैनात वन दरोगा को बृहस्पतिवार दोपहर लखनऊ एंटी करप्शन की टीम ने घूस लेते हुए दबोच लिया। बछरावां वन विभाग के रेंज कार्यालय में बृहस्पतिवार दोपहर हलोर गांव के रहने वाले मोहम्मद सलमान की शिकायत पर एंट्री करप्शन की टीम ने अपनी जाल बिछाई की, जिसमे वन विभाग के दरोगा संजय कुमार यादव पुत्र महाबीर निवासी बरूवा हाट थाना डीह ने मोहम्मद सलमान से परमिट के नाम पर 18000 रुपए जैसे ही वसूले वैसे ही कुछ ही देर में एंटी करप्शन की टीम ने घूस लेते उन्हे रंगे हाथों पकड़ लिया।
मोहम्मद सलमान ने बताया कि वह प्रतिबंधित लकड़ी के परमिट बनवाने के लिए दे रहे थे, दो परमिट के नाम पर 18000 रुपए दरोगा ने लिये। इसके बाद वह कई दिनों से घूस मांग रहे थे, न देने पर बड़ी कार्यवाही की भी धमकी देते थे। जिसके चलते उन्होंने लखनऊ एंटी करप्शन में इसकी शिकायत की। एंटी करप्शन की टीम द्वारा बताए गए तरीके के माध्यम से मोहम्मद सलमान ने संजय यादव दरोगा को बृहस्पतिवार को 18000 रुपए दिए।
एंटी करप्शन की टीम दरोगा को पकड़कर बछरावां कोतवाली ले गई और एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक वकील कुमार पांडे की तहरीर पर बछरावां कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक वकील कुमार पांडे ने बताया कि दरोगा के द्वारा फास्ट फोर्स परमिट प्रति परमिट 9000 के हिसाब से 18000 रुपए घूस के तौर पर वसूले गए, जिसमें हलोर गांव के रहने वाले मोहम्मद सलमान की शिकायत पर बृहस्पतिवार को यह कार्यवाही की गई है। बछरावां कोतवाली में तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराकर कार्यवाही कराई जा रही है।
बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक वकील कुमार पांडे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

rexpress 