रायबरेली-फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी युवाओं को बना रही आत्मनिर्भर, निःशुल्क पर्सनालिटी डेवलपमेंट ट्रेनिंग से निखर रहा विद्यार्थियों का आत्मविश्वास
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
डिजिटल स्किल्स, कम्युनिकेशन और इंटरव्यू की तैयारी पर विशेष जोर, युवाओं को करियर की नई दिशा देने का प्रयास
रायबरेली-युवाओं को रोजगार के योग्य बनाने और उनके व्यक्तित्व को निखारने के उद्देश्य से फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी द्वारा निःशुल्क पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। गैर सरकारी संस्था के इस विशेष प्रयास के माध्यम से 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उनके कौशल, आत्मविश्वास और रोजगार की संभावनाओं को मजबूत किया जा रहा है।
संस्था के प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिजिटल स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल्स तथा इंटरव्यू स्किल्स को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा में प्रभावी संवाद करने, अपने विचार स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने और नौकरी के इंटरव्यू में आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को CEFR के B1 स्तर तक अंग्रेजी में दक्ष बनाना है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ बातचीत कर सकें और रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें।
विद्यार्थियों के कौशल को और अधिक मजबूत बनाने के लिए संस्था द्वारा मेंटरशिप जैसे विशेष कार्यक्रम भी उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों की अनुभवी व्यक्तियों एवं विशेषज्ञों से मुलाकात कराई जाती है, जिससे उन्हें अपने करियर को लेकर बेहतर मार्गदर्शन और स्पष्टता प्राप्त हो सके। यह पहल युवाओं को व्यावहारिक अनुभव, सही दिशा और भविष्य की तैयारी में सहायता प्रदान करती है।
कार्यक्रम में संस्था के मैनेजर चन्द्रमणि पाण्डेय एवं शिक्षक निखिल रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकास सिंह तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में शारदा द्विवेदी, अखिल श्रीवास्तव, आलोक कुमार वाजपेयी, दीपक सिंह, विष्णु प्रताप सिंह एवं उमर बहादुर सिंह की उपस्थिति रही।
फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी का यह प्रयास युवाओं को केवल शिक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें रोजगार के लिए आवश्यक व्यवहारिक कौशल, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। संस्था का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक भूमिका निभा रहा है।

rexpress 