रायबरेली-ग्राम प्रधान /स्थानीय निकाय सदस्यों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

रायबरेली-ग्राम प्रधान /स्थानीय निकाय सदस्यों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। विकासखंड में ग्राम प्रधान एवं स्थानीय प्राधिकरण निकाय के सदस्यों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र विशुनपुर बछरावां में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा से जुड़े प्रयासों के माध्यम से जनसमुदाय को जागरूक करना तथा विद्यालय विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी इन्द्रा देवी ने विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों से लेकर दायित्व निर्माण तक विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय विकास योजना बच्चों के नामांकन ठहराव तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए ग्राम प्रधान और सामुदायिक सहभागिता को आवश्यक बताया। बी ई ओ पीआरडी शिखा श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किया और बच्चों के समग्र विकास में विभागीय समन्वय की आवश्यकता बताई। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण नारायण चौधरी ने अपने प्रधान साथियों से विद्यालय के 19 पैरामीटर को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। ग्राम प्रधान करनपुर रहमत अली व हंसवा की प्रधान शिवकुमारी देवी द्वारा विद्यालयों द्वारा किए जा रहे नवाचारों को सराहा। ए आर पी मृत्युंजय सिंह ने डीबीटी एवं विद्यालय में बच्चों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी साझा की। विद्यालयों में किये जा रहे नवीन प्रयासों को संक्षिप्त वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। मुकुट बिहारी मिश्र, बुद्धि प्रकाश अवस्थी, मनीष वर्मा,विवेक कुमार, अमर बहादुर, ओजस्विनी पाल,डॉ नीलिमा श्रीवास्तव, अल्का सिंह, अनुभव सिंह चौहान आदि द्वारा विभाग में चल रही जानकारियां को साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन उमेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अमन शुक्ला, वेद प्रकाश शुक्ला, चंद्र प्रकाश, राजीव कुमार, राजकुमार,रामलखन, रामदयाल, दिनेश कुमार, रामप्रकाश, शशि प्रकाश श्रीवास्तव,रश्मि मिश्रा, दिलीप यादव, मुन्नी देवी,कल्पना, अमित शुक्ला, कविता जैसल, जितेंद्र श्रीवास्तव, चंदन सोनकर, चौधरी चरण सिंह, नृपेन्द्र शुक्ला, रुद्र यादव आदि ग्राम प्रधान व अध्यापक उपस्थित रहे।