रायबरेली-पावर हाउस पर आक्रोशित उपभोक्ताओं का भारी हंगामा, अधिकारियों की गैर-मौजूदगी से भड़का गुस्सा

रायबरेली-पावर हाउस पर आक्रोशित उपभोक्ताओं का भारी हंगामा, अधिकारियों की गैर-मौजूदगी से भड़का गुस्सा

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

महराजगंज रायबरेली। महराजगंज पावर हाउस में अघोषित बिजली कटौती को लेकर सोमवार को आक्रोशित उपभोक्ताओं का धैर्य पूरी तरह जवाब दे गया। भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान दर्जनों ग्रामीण एवं कस्बे के लोग जब अपनी शिकायत लेकर अधिशासी अभियंता (XEN) कार्यालय पहुंचे, तो वहां किसी भी उच्चाधिकारी के मौजूद न होने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा और भड़क गया। नाराज उपभोक्ताओं ने कार्यालय का घेराव कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का गंभीर आरोप है कि एक ओर बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारी दफ्तरों से नदारद हैं।उपभोक्ताओं ने विभाग पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि न तो जेई फोन उठाते हैं और न ही कोई बड़ा अधिकारी मौके पर फरियाद सुनने को तैयार हैआक्रोशित लोगों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति का रोस्टर नहीं सुधरा, तो वे कार्यालय में तालाबंदी कर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। फिलहाल, बिजली विभाग के प्रति जनता में भारी असंतोष बना हुआ है।