रायबरेली-2027 में रायबरेली की सभी सीटों पर खिलेगा कमल: राकेश सचान
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। जनपद के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कन्नावां पहुंचकर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि रायबरेली की सभी सीटों पर 2027 में कमल खिलेगा और बीजेपी जीतेगी। यहां की देवतुल्य जनता का पूरा रुझान भाजपा की तरफ है। प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक समरसता के लिए पूरे जीवन काम किया। उन्होंने भारत के संविधान में अपनी महती भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज के इस मौके पर हम सब लोग उनके बताए गए आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि रायबरेली में कई दशकों तक कांग्रेस का शासन रहा, परंतु जो विकास होना चाहिए वह नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से पूरे प्रदेश के साथ-साथ रायबरेली का भी विकास किया जा रहा है। बिजली पानी सड़क की सुविधाएं पहले से बेहतर हुई हैं। उन्होंने कहा कि रायबरेली की देवतुल्य जनता ने सब कुछ समझ लिया है, यहां पर बदलाव की बयार बह रही है। भाजपा 2027 विधानसभा के चुनाव में सभी सीटों पर जीतेगी। इस मौके पर विधायक रामलाल अकेला ने कहा कि पूरे बछरावां क्षेत्र के लोगों ने जिस तरह बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना से लेकर अनावरण तक उत्साह दिखाया है और आज दूसरे दिन भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया है वह बहुत ही सराहनीय है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी, मारुति मिश्रा, सतीश तिवारी, मयंक रंजन द्विवेदी, सहित भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

rexpress 