रायबरेली-शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-शैक्षिक सत्र 2025-26 में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आज नारायण उत्सव लान घुरवारा में आयोजित किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ शिक्षक राम सजीवन त्रिवेदी एवं प्राथमिक शिक्षक संघ डलमऊ के ब्लॉक अध्यक्ष योगेश सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ,अभ्यागत आगंतुकों के स्वागत एवं सम्मान में शिक्षिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती गिरीशा यादव एवं सुशील शुक्ल का ब्लॉक अध्यक्ष योगेश सिंह एवं उनकी संपूर्ण कार्य समिति ने माल्यार्पण, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका कार्यक्रम में अभिनंदन किया उसके पश्चात विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे पुरातन सेवानिवृत शिक्षकों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर उनका भी अभिनंदन किया गया साथ ही मधु सिंह एवं रितु यादव द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी उपहार प्रदान किया गया,शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विकासखंड के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में सम्मिलित सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को भी उत्तरी भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला मंत्री/ब्लॉक अध्यक्ष सियाराम सोनकर ने भी संबोधित किया , साथ ही कार्यक्रम में उनके ब्लॉक मंत्री राजेश यादव उपस्थित रहे, कार्यक्रम को संरक्षक जटाशंकर बाजपेई ने संबोधित करते हुए सेवानिवृत शिक्षकों के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा पुरातन सेवानिवृत शिक्षक हमारी पूंजी हैं इनसे हमें संगठन की रीति नीति सीखने को मिलती है, कार्यक्रम में इंचार्ज प्रधानाध्यापक मानस चौधरी द्वारा मार्मिक विदाई गीत प्रस्तुत किया गया जिसने सब का मन मोह लिया कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री बृजेश कुमार बाजपेई एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज पांडे ने शिक्षकों के सम्मान में बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया, कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष जयकरन सिंह महिला उपाध्यक्ष माया राजेश सिंह चक नवीन निशांत पांडे जिला उपाध्यक्ष संघर्ष समिति के संरक्षक राजेश सिंह,नवीन पांडे, शिवबहादुर भारती, संध्या सिंह, दिविशा सिंह अंजू यादव रितु यादव पूर्व आरपी इरफान अहमद अमित यादव महेश यादव ,नितिन यादव, शीतला प्रसाद यादव, विनय सिंह ,शिवकुमार दीक्षित, महेंद्र सिंह ,विकास सिंह, अनिल कुमार सिंह ,सर्वेश शुक्ल , दुर्गेश मिश्रा ,राहुल सिंह ,दीपक मिश्रा, रश्मि श्रीवास्तव, रिया ठाकुर, इला श्रीवास्तव, संतोष सिंह, पूजा सिंह, पुष्पा साहू,,अवनीश श्रीवास्तव, ताराचंद , पूनम,सुनील यादव, सुशील मौर्य करुणा शंकर आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन राजेंद्र कुमार शुक्ल पूर्व ब्लॉक मंत्री जूनियर शिक्षक संघ ने किया अंत में प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा डलमऊ के अध्यक्ष योगेश सिंह ने अभ्यागत सभी आगंतुकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया

rexpress 