रायबरेली-बछरावां में उमड़ा भाजपा और अपना दल (एस) का जनसैलाब

रायबरेली-बछरावां में उमड़ा भाजपा और अपना दल (एस) का जनसैलाब

-:विज्ञापन:-

 


बीजेपी मंडल अध्यक्ष मान सिंह रावत का हुआ ऐतिहासिक स्वागत 


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी बछरावां मंडल के नवनियुक्त/वर्तमान मंडल अध्यक्ष मान सिंह रावत के सम्मान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह ने क्षेत्र में एनडीए गठबंधन की एकजुटता और सांगठनिक शक्ति का लोहा मनवा दिया। स्थानीय स्तर पर पार्टी के मंडल कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा और अपना दल (एस) के दिग्गज नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर मंडल अध्यक्ष का अभूतपूर्व अभिनंदन किया। समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप यादव रहे, उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रत्याशी लक्ष्मीकांत रावत ने भी शिरकत की। नेताओं ने मान सिंह रावत के सरल स्वभाव और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बछरावां मंडल में भाजपा का आधार और भी मजबूत होगा। समारोह में भाजपा और अपना दल (एस) के नेताओं के एक साथ मंच साझा करने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र गौतम, सरोज गौतम, भाजपा नेता व अधिवक्ता हरिओम चतुर्वेदी, मान सिंह पटेल, साहबदीन, नागेंद्र और विजय पटेल पूर्व ब्लॉक प्रमुख मान पटेल, युवा नेता सचिन सोनी, करन सिंह, श्रीधर मिश्रा, त्रिभुवन यादव, बालकृष्ण पांडेय, अंशु, शत्रोहन लोधी, श्रीश चौधरी, रामलखन लोधी, मनीष गुप्ता और रोहित सोनी उपस्थित रहे।