रायबरेली - चोरी की नियत से गांव में घुसे संदिग्ध को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

रायबरेली - चोरी की नियत से गांव में घुसे संदिग्ध को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

शिवगढ़, रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीखेड़ा गांव में बुधवार व गुरुवार की रात्रि चोरी की नियत से घुसे एक संदिग्ध व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त संदिग्ध व्यक्ति को ग्रामीणों ने रात में खेतों के पास एक इंजन के इर्द-गिर्द अपने साथी के साथ घूमते हुए देखा। इसके पश्चात ग्रामीणों ने एक राय होकर उस संदिग्ध व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया। वही उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। जब ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस एवं स्थानीय थाने की पुलिस ने उक्त संदिग्ध व्यक्ति से जब कड़ाई से पूछताछ की, उसके पश्चात उसने अपना नाम ननकउ निवासी कसना थाना शिवगढ़ बताया। इसके पश्चात पुलिस उक्त संदिग्ध व्यक्ति को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई है। इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि यह संदिग्ध व्यक्ति खेतों के पास कुछ इंजन रखे हुए हैं, उनके इर्द-गिर्द अपने साथी के साथ घूम रहा था। तभी इसे पकड़ा गया है और पुलिस को सूचना दी गई, वहीं सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस एवं स्थानीय थाने के उप निरीक्षक संजय कुमार पाठक को उक्त संदिग्ध व्यक्ति सुपुर्द किया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी शिवगढ़ राजीव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, आगे की जांच पड़ताल कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।