रायबरेली में बड़े भाई ने छोटे भाई की ईंट से पीटकर की हत्या

रायबरेली में बड़े भाई ने छोटे भाई की ईंट से पीटकर की हत्या

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- केशवानन्द शुक्ला
मो - 7309336397

रायबरेली: हरचंदपुर थाना क्षेत्र के चौपुरा गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान रवि चौधरी के रूप में हुई है, जो एक निजी विद्यालय में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि घात लगाए बैठे बड़े भाई ने रवि पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर एम्स रेफर कर दिया। एम्स पहुंचने पर चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी बड़े भाई की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है।