रायबरेली-डीपीआरओ की उदासीनता से गांवों में गहराया जल संकट,सूखे पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली: डीपीआरओ की उदासीनता से गांवों में गहराया जल संकट, सूखे पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप
रायबरेली जिले के ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। डीपीआरओ (जिला पंचायत राज अधिकारी) की कथित लापरवाही के चलते नालों में पानी नहीं पहुंच रहा है और गांवों में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप सूखे पड़े हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार द्वारा नालों और पेयजल व्यवस्था के लिए लाखों रुपये कागजों पर खर्च दिखाए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बेहद खराब हैं। गांवों में न तो नालों में पानी बह रहा है और न ही हैंडपंपों से पानी निकल रहा है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधानों द्वारा विकास कार्यों के नाम पर धन निकासी तो की जा रही है, लेकिन इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत या नए हैंडपंप लगाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
गौरतलब है कि रायबरेली के कई इलाकों में पहले भी हैंडपंप खराब होने और पेयजल संकट की समस्या सामने आ चुकी है, जहां लोग लंबे समय से शुद्ध पानी के लिए जूझ रहे हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, साथ ही गांवों में जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था बहाल कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

rexpress 