रायबरेली में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह भीषण सड़क दुर्घटना सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची चौकी के पास हुई। हादसे में एक युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

rexpress 