एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम के तहत प्रधान निगोंहा नें किया पौधा रोपण,,,

एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम के तहत प्रधान निगोंहा नें किया पौधा रोपण,,,

-:विज्ञापन:-

"


रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली-बढ़ते प्रदूषण और बिगड़ते पर्यावरण को देखते हुए शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम प्रधान आशीष तिवारी ने पंचायत भवन में ब्लॉक की अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण किया। 
       बुधवार निगोहां ग्राम प्रधान आशीष तिवारी ने पंचायत भवन में बीडीओ सुनील कुमार सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी अभिषेक शुक्ला के साथ फल और फूलदार वृक्षों का रोपण किया। प्रधान आशीष तिवारी ने कहा कि जिस तरह से प्रदूषण बढ़ने और पर्यावरण बिगड़ने की खबरें आ रही हैं। उसके अनुसार वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं। पेड़ हमे फल फूल और छाया तो देते ही हैं इसके साथ हमे ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं जो हमारे जीवन का आधार है। उन्होंने आगे भी अलग अलग स्थानों पर वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया है। उन्होंने सभी से अपने आसपास वृक्षारोपण करने की अपील की है। इस दौरान गाँव में शिवप्रसाद यादव, भान सिंह निर्मल, दिनेश पासी, बदलू पासी, मनोज पासी,हेमराज पासी, अनिल पटेल, ओमप्रकाश पटेल, समेत गाँव के अन्य लोग मौजूद रहे।