ऊंचाहार:युवती को बहला-फुसलाकर भगाने व जेवर चोरी का आरोप, कोतवाली में शिकायत

ऊंचाहार:युवती को बहला-फुसलाकर भगाने व जेवर चोरी का आरोप, कोतवाली में शिकायत

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी

​ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के ग्राम लालचन्द्र पुर इक्छनिया (मजरे मदारीपुर) की एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपनी बहू को बहला-फुसलाकर भगाने और घर से कीमती जेवर व नगदी ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है।
​प्रार्थिनी हौसला देवी पत्नी शिव कुमार के अनुसार, बीती 22 फरवरी को सलोन क्षेत्र के पूरे बाबा निवासी रितिकांत पुत्र राम सिंह उनकी बहू कल्पना को अपने प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया। आरोप है कि बहू अपने साथ सोने का मंगलसूत्र, झुमकी, सुई-धागा, चांदी की पायल और 20 हजार रुपये नगद भी ले गई है।​पीड़िता का कहना है कि जब उनके ससुर बहू को वापस लाने रितिकांत के घर पहुंचे, तो वहां मौजूद रितिकांत, राम सिंह, सीता देवी और शिवानी ने गाली-गलौज करते हुए विवाद किया और बहू को वापस भेजने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने विपक्षियों पर साजिश रचने और पुलिस में झूठी शिकायत करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।