रायबरेली-कोतवाली से चन्द कदम पर बेखौफ चोरों लाखों का माल किया पार, पुलिस नहीं कर पा रही खुलासा,,,,

रायबरेली-कोतवाली से चन्द कदम पर बेखौफ चोरों लाखों का माल किया पार, पुलिस नहीं कर पा रही खुलासा,,,,

-:विज्ञापन:-




    रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-कोतवाली से चन्द कदम की दूरी पर बेखौफ चोरों ने एक विधवा के बन्द घर को पिछले सोमवार को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के जेवर समेत नकदी पार दिया। विधवा ने घर के अन्दर प्रवेश किया तो मामले की जानकारी हुई। मामले की शिकायत कोतवाली में की गई है। मामला ऊंचाहार कोतवाली से जुड़े वार्ड नम्बर 1 गायत्री नगर मोहल्ले का है। मोहल्ला निवासिनी रेखा शर्मा के पति की मृत्यु हो चुकी है वह चार दिन पूर्व घर में ताला बन्द करके  अपने मायके कोतवाली क्षेत्र के अरखा गाँव गई थी। दुसरे दिन जब वह वापस आई तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अन्दर जाकर देखा तो आलमारी में रखी चांदी की पायल समेत सोने की झुमकी, मंगलसूत्र अंगूठियां और नकदी तकरीबन पांच लाख कीमत का गायब थी। इतना देखते ही महिला के होश उड़ गए। पीड़िता ने कोतवाली शिकायती पत्र देते हुए अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की माँग की है।
किन्तु घटना के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।