मेदांता अस्पताल, लखनऊ की विशेषज्ञ ओपीडी सेवाएं अब रायबरेली में, मरीजों को मिली लखनऊ के विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह*
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली और आसपास के लोगों को बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मेदांता अस्पताल लखनऊ ने रायबरेली में विशेषज्ञ ओपीडी सेवाएं शुरू की हैं। इसके तहत मरीजों को इलाज और परामर्श के लिए हर बार लखनऊ जाने की जरूरत नहीं होगी। मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टर रायबरेली में ही मरीजों की जांच कर उन्हें आगे के इलाज की सलाह देंगे।
इस पहल के तहत गैस्ट्रो सर्जरी से जुड़ी विशेषज्ञ सेवाएं भी रायबरेली में शुरू की गईं। मेदांता अस्पताल लखनऊ के जीआई सर्जन, जीआई ऑन्को सर्जरी एवं बेरिएट्रिक सर्जरी के निदेशक डॉ. संदीप कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि वह आगामी प्रत्येक माह के तीसरे गुरुवार को सूर्या गैस्ट्रो एंड ओबीएस गाइनी क्लिनिक, नेहरू नगर, रायबरेली में मरीजों को दोपहर 1 से 3 बजे तक परामर्श देंगे।
डॉ. संदीप कुमार वर्मा पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी कई जटिल बीमारियों के इलाज और सर्जरी के विशेषज्ञ हैं। ओपीडी में उन्होंने स्टमक के कैंसर, पैंक्रियास की सर्जरी, लिवर के कैंसर, व्हिपल सर्जरी, अपेंडिक्स की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, आंत में रुकावट और पित्ताशय की पथरी समेत विभिन्न समस्याओं से जुड़ी जानकारी दी। इसके अलावा पैंक्रियाटाइटिस और पित्ताशय के कैंसर की रोबोटिक सर्जरी और अन्य बीमारियों में भी विशेषज्ञ सलाह देगें।
डॉ संदीप ने कहा, “गैस्ट्रो सर्जरी सिर्फ ऑपरेशन नहीं है, यह मरीज को दर्दमुक्त और स्वस्थ जीवन की ओर ले जाने वाला एक सुरक्षित रास्ता है। सही समय पर इलाज से कई जटिल समस्याएँ आसानी से हल हो जाती हैं।”
रायबरेली में मेदांता की ओर से एडवांस्ड हार्ट केयर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। मेदांता अस्पताल लखनऊ के हृदय रोग विशेषज्ञ एवं एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. अंकित सिंह ने एपेक्स हॉस्पिटल, गोराबाजार, सिविल लाइंस, श्री नगर, रायबरेली में मरीजों को परामर्श दिया। वह प्रत्येक माह के दूसरे गुरुवार को हृदय रोग मरीजों को परामर्श देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस ओपीडी के जरिए मरीजों को हृदय रोगों की जांच, सीने में दर्द और धड़कन से जुड़ी समस्याओं, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी स्थितियों के लिए विशेषज्ञ सलाह ले सकते हैं।
डॉ. अंकित ने कहा कि हृदय हमारे शरीर का इंजन है। नियमित जांच, स्वस्थ जीवनशैली और समय पर उपचार से हृदय रोग को नियंत्रित किया जा सकता है। याद रखें, स्वस्थ दिल ही स्वस्थ जीवन की नींव है।
मेदांता अस्पताल लखनऊ का उद्देश्य विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को मरीजों के करीब लाना और समय पर सही जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। रायबरेली में विशेषज्ञ ओपीडी शुरू होने से जिले और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अपने शहर में ही अनुभवी विशेषज्ञों से सलाह लेने की सुविधा मिलेगी।

rexpress 