बीजेपी के ब्राह्मण के जवाब में अखिलेश के महा ब्राह्मण

कुछ दिन पहले अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने लखनऊ में एक सम्मेलन किया जिसमें बृजेश पाठक से लेकर नितिन प्रसाद तक बीजेपी के तमाम बड़े ब्राह्मण चेहरे नजर आए। आज यानी रविवार को एक सम्मेलन समाजवादी पार्टी के दफ्तर में हो रहा है, इसमें महा ब्राह्मण जुट रहे हैं। इस कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय कार्यरत पार्टी है। गुमनाम से संगठन के सहारे अखिलेश यादव ब्राह्मण मतों में सेंधमारी का प्रयास कर रहे है
महा ब्राह्मणों से बातचीत
मीडिया से बात करते हुए एक महाब्राह्मण ने बताया कि 10 फीसदी ब्राह्मण मतदाताओं में पांच फीसदी की हिस्सेदारी महा ब्राह्मण की है। हमारा ब्राह्मणों से रोटी बेटी का साथ नहीं हमारा इस्तेमाल तो किया जाता है लेकिन राजनीतिक अधिकार नहीं दिया जा रहा। चाहे वो बीजेपी की सरकार हो या बहुजन समाज पार्टी की। किसी ने हमारी नहीं सुनी।
उन्होंने कहा कि महा ब्राह्मण कर्मकांडी होते हैं। कोई भी पार्टी के लिए टिकट नहीं देती है। मंत्री भी ब्राह्मणों को बनाया जाता है। ऐसे में महा ब्राह्मण अब ब्राह्मण से अलग होकर अपने हक की लड़ाई समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में लड़ेंगे।



