ऊंचाहार:सिम सस्पेंड कर बैंक खातों से उड़ाए 1.06 लाख, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार,,,

ऊंचाहार:सिम सस्पेंड कर बैंक खातों से उड़ाए 1.06 लाख, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार,,,

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी

​ऊंचाहार (रायबरेली): साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाबूगंज बरदहाई (मजरे मतरौली) से सामने आया है, जहाँ एक युवक का मोबाइल सिम अचानक सस्पेंड कर शातिरों ने उसके दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल 1,06,699 रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।​पीड़ित हरिकेश कुमार पुत्र देशराज ने पुलिस को बताया कि घटना बीते 19 फरवरी की है। शाम करीब 06:30 बजे उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया और सिम कार्ड ने काम करना बंद कर दिया। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाते, तब तक साइबर ठगों ने उनके बैंक खातों में सेंध लगा दी। दिये गये ​तहरीर के मुताबिक, शातिरों ने हरिकेश के यूको बैंक (शाखा बाबूगंज) के खाता संख्या 20820110015476 और HDFC बैंक के खाता संख्या 50100320664020 से पैसे ट्रांसफर करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कुल एक लाख छह हजार छः सौ निन्यानवे रुपये किसी अन्य खाते में भेज दिए गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कोतवाल से न्याय की गुहार लगाई है।