रायबरेली-गैंगस्टर अधिनियम का वांछित व 25000 रुपए का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-गैंगस्टर अधिनियम का वांछित व 25000 रुपए का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-रायबरेली पुलिस द्वारा प्रेस नोट जारी कर यह अवगत कराया गया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 9 मार्च 2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना भदोखर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 14/2026 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के अभियोग में वांछित चल रहे ₹25000 के इनामियां अभियुक्त सारिक पुत्र मुन्ना घोषी निवासी गोरा बाजार पावर हाउस के सामने थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। गिरफ्तार अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था, इसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार द्वारा ₹25000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए उक्त इनामियां वांछित अभियुक्त सारिक पुत्र मुन्ना निवासी उपरोक्त को थाना क्षेत्र के बावन बीघा मैदान से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, उसके विरुद्ध जनपद के कई थानों पर अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह, उपनिरीक्षक कपिल चौहान, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, उपनिरीक्षक आशीष मलिक, आरक्षी शक्ति ठाकरान की महती भूमिका रही।