रायबरेली-प्रशिक्षुओं ने पांचवे दिन भी परखी भाषा व गणित की दक्षता

रायबरेली-प्रशिक्षुओं ने पांचवे दिन भी परखी भाषा व गणित की दक्षता

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली । बीते मंगलवार से जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में डायट में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं द्वारा निपुण आकलन सर्वे कराया जा रहा है । सर्वे के पांचवें दिन फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स द्वारा 245 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का आकलन किया गया । टीम ने निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से बच्चों में गणित व भाषा की समझ को परखा । गौरतलब है कि सर्वे के पहले दिन से कक्षा 1 व 2 के बच्चों का आकलन प्रशिक्षु उक्त एप के माध्यम से कर रहे हैं।

जनपद में निपुण सर्वे के नोडल व डायट के प्रवक्ता अभिवेक श्रीवास्तव ने सर्वे हेतु विद्यालय गए प्रशिक्षुओं से बात कर वीडियो काल के द्वारा सर्वे पर नज़र रखी । डायट में टेक्निकल एक्सपर्ट के रूप में कार्य कर रहे हेमंत रमन,प्रखर चौरसिया,गौरव अवस्थी,गौरव पाठक,आशीष कुमार,सर्वेश पाण्डेय,कुलदीप वर्मा व एसआरजी शैलेन्द्र सिंह ने लोकेशन की समस्या,यूडाईस सम्बन्धी समस्या,नेटवर्क समस्या के कारण प्रश्नपत्र डाउनलोड न हो पाना,किसी एक छात्र का नाम 2 बार प्रदर्शित होना आदि समस्याओं को राज्य स्तर पर गठित विद्या समीक्षा केंद्र पर बात कर हल कराया ।
निपुण आकलन के नोडल डायट प्रवक्ता अभिवेक श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक लगभग 1200 विद्यालयों का निपुण आकलन किया जा चुका है, आकलित विद्यालय का परिणाम समस्त विद्यालयों का आकलन पूर्ण होने के पश्चात एक साथ राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा जारी किया जाएगा।
डायट प्राचार्या दीपिका चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में 2 फरवरी को डायट प्रशिक्षुओं की 100 टीमें 199 परिषदीय विद्यालयों का आकलन करेंगी।