रायबरेली-दबंगो ने डिप्टी सीएम के रिस्तेदारो को जमकर पीटा, वाहन में भी की तोड़फोड़
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के दो रिश्तेदारों को पीटा
जन्माष्टमी पर खरीदारी करने जा रहे चाचा-भतीजे की शनिवार रात पिटाई कर दी गई। चार पहिया वाहन में तोड़फोड़ की गई। पीड़ित चाचा-भतीजा प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के रिश्तेदार हैं।
मारपीट में चाचा-भतीजे को चोटें आई हैं। रविवार शाम तहरीर मिलने पर पुलिस ने दो युवकों और एक किशोर के खिलाफ मारपीट व गाड़ी में तोड़फोड़ करने का केस दर्ज कर लिया है। विवाद क्यों हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
डिप्टी सीएम के समधी हरिशंकर मौर्य जगतपुर थाना क्षेत्र के पिछवारा गांव में रहते हैं। समधी के साढ़ू अमित कुमार मौर्य जन्माष्टमी पर यहां गांव आए थे। प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पचीसा असोगी गांव निवासी अमित कुमार मौर्य के मुताबिक शनिवार रात 10.30 बजे अपने भतीजे अनिकेत मौर्या के साथ जन्माष्टमी के लिए खरीदारी करने चार पहिया वाहन से सूची जा रहे थे।
सिंहापुर मोड़ के पास उन पर हमला कर दिया गया। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। विरोध पर मारपीट की गई। मामला डिप्टी सीएम के रिश्तेदारों से जुड़ा होने के कारण पुलिस महकमा तुरंत सक्रिय हो गया। जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मनीरामपुर निवासी प्रफुल्ल सिंह, कुनाल सिंह और जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरे कछवाह निवासी किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चाचा-भतीजे पर हमला किस बात को लेकर हुआ है, इस बारे में पड़ताल की जा रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

rexpress
