स्वच्छ भारत अभियान में नगर पालिका रायबरेली फेल चारों तरफ गंदगी का अंबार :अतुल गुप्ता

स्वच्छ भारत अभियान में नगर पालिका रायबरेली फेल चारों तरफ गंदगी का अंबार :अतुल गुप्ता
स्वच्छ भारत अभियान में नगर पालिका रायबरेली फेल चारों तरफ गंदगी का अंबार :अतुल गुप्ता

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला

रायबरेली: मुख्य बाजारों में गंदगी का अंबार व्यापारी परेशान उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता व्यापारियों की शिकायत पर सब्जी मंडी रोड पहुंचकर निरीक्षण किया तो पाया कि नालियां गंदगी से फटी हुई है नालियों की गंदगी सड़कों पर बह रही है जिसकी वजह से मुख्य बाजार में उपभोक्ता नहीं पहुंच रहा है और ना ही दुकानदार दुकान पर गंदगी व बदबू के कारण बैठ पा रहे हैं, नालियों से कीड़े निकल कर दुकानों के अंदर जा रहे हैं यही हाल पूरे बाजारों व मोहल्लों का है जहां चार-चार दिन ना झाड़ू लग रही है ना कूड़ा उठ रहा है नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से शिकायत किए जाने पर उन्होंने सफाई करने का आश्वासन दिया इस मौके पर सरदार मनमोहन सिंह, उजैर अहमद, महेश बलेचा, अंजनी गुप्ता उपस्थित रहे।