रायबरेली-ऊंचाहार एक्सप्रेस से गिरकर अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

रायबरेली-ऊंचाहार एक्सप्रेस से गिरकर अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

-:विज्ञापन:-




गदागंज रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरदारगंज रेलवे क्रॉसिंग के समीप उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब ऊंचाहार एक्सप्रेस से गिरकर एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे की बताई जा रही है, जब ट्रेन कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही गदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीन शाह गौरा भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि घायल युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं