रायबरेली-उच्च न्यायालय के आदेश पर हटाया गया वक्फ बोर्ड की भूमि से अतिक्रमण

रायबरेली-उच्च न्यायालय के आदेश पर हटाया गया वक्फ बोर्ड की भूमि से अतिक्रमण

-:विज्ञापन:-



     रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-ऊंचाहार में शिया वक्फ बोर्ड की कब्रिस्तान की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। इस मामले में लखनऊ हाईकोर्ट ने 9 सितंबर 2025 को आदेश जारी किया था।उप जिलाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने इस कार्रवाई के लिए 8 सदस्यीय राजस्व टीम का गठन किया है। टीम में क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक रत्नाकर शुक्ला, राजस्व निरीक्षक चंद्र कुमार दीक्षित, क्षेत्रीय लेखपाल समेत छह लेखपाल शामिल हैं।यह कार्रवाई वक्फ कब्रिस्तान (पंजीयन संख्या T-2297/79) की जमीन पर अवैध रूप से रखे गए कोयले के ढेर को हटाने के लिए की जा रही है। प्रशासन ने बुधवार को यह कार्रवाई की है।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत मय पुलिस बल मुस्तैद रहे। को मौके पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, विद्युत विभाग को संभावित खतरों से बचने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता कुमारी, नगर पंचायत के अधिकारियों को भी कार्रवाई में सहयोग के लिए