रायबरेली: भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

रायबरेली: भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 02 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और राजकीय विद्यालयों पर लागू रहेगा। इसके साथ ही सभी बोर्ड से संबंधित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए भी आज छुट्टी रहेगी।
प्रशासन के निर्देश में संस्कृत विद्यालयों तथा वित्तविहीन विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है। लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव और आवागमन की स्थिति प्रभावित होने को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जिला प्रशासन ने विद्यालयों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 02 सितंबर को विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा, जबकि विद्यालयों के संचालन को लेकर आगे का निर्णय मौसम और परिस्थितियों के अनुसार लिया जा सकता है।