द्वितीय जिला डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 13 सितंबर को

द्वितीय जिला डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 13 सितंबर को

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052357765

रायबरेली- जिला डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, रायबरेली एवं श्री हरि सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय जिला डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 13 सितंबर 2026, रविवार को सभागार, गोपाल सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रायबरेली में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली बच्चों एवं युवाओं को डांस स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करना तथा उनमें खेल भावना, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का विकास करना है।

प्रतियोगिता में क्लासिकल, सेमी-क्लासिकल, फ्रीस्टाइल एवं बॉलीवुड डांस श्रेणियों में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में किशोर वर्ग-1 (5–7 वर्ष), किशोर वर्ग-2 (8–11 वर्ष), कनिष्ठ वर्ग-1 (12–14 वर्ष), कनिष्ठ वर्ग-2 (15–18 वर्ष), युवा वर्ग (19–25 वर्ष), वयस्क वर्ग (26–35 वर्ष) एवं वरिष्ठ वर्ग (36–55 वर्ष) शामिल हैं।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 5 सितंबर 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए संपर्क करें: 96965 31085, 79059 76746 एवं 9336187396।

जिला डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, रायबरेली की सचिव श्रीमती अर्चना सिंह ने जिले के सभी विद्यालयों, अभिभावकों एवं डांस प्रतिभाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवा प्रतिभाओं को जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।