रायबरेली: तेज रफ्तार ई-रिक्शा और बाइक में जोरदार भिड़ंत, दो घायल

रायबरेली: तेज रफ्तार ई-रिक्शा और बाइक में जोरदार भिड़ंत, दो घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के थुलवासा के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक और ई-रिक्शा सवार दो लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल दोनों लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के थुलवासा के पास की है।