बाढ़ से बेहाल किसान, तत्काल सर्वे और मुआवजे की मांग

बाढ़ से बेहाल किसान, तत्काल सर्वे और मुआवजे की मांग

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052996633

रायबरेली: विधानसभा हरचंदपुर के सतांव_ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कहुवा, कन्दूरी, सहरीकौड़ी, मुकुंद खेड़ा, शिवलहा, बरदर, सुमेरपुर, पूरे सूजान, शिवमंगल खेड़ा, पोरई, बड़ी बिरवल, छोटी विरवल सहित कई बाढ़ प्रभावित गांवों में किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को जाना।
ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक उनके गांवों में कोई विभागीय टीम सर्वे करने नहीं पहुंची है। बाढ़ से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है और जनजीवन प्रभावित है।
इस गंभीर समस्या को लेकर जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर तत्काल विभागीय टीम भेजने, नुकसान का सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता दिलाने की मांग की किसानों की मेहनत बाढ़ में डूबी है, अब राहत पहुंचाने में देरी नहीं होनी चाहिए प्रभावित किसानों और ग्रामीणों की हरसंभव सहायता के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।