तेज रफ्तार अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, बाल बाल बचे बस में सवार यात्री
रिपोर्ट - अमित अवस्थी
मो - 7007782057
बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां महाराजगंज मार्ग पर बुधवार की सुबह हरदोई गांव के निकट दिल्ली से इन्हौना जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस सड़क मार्ग किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतनी तेज थी की बस पेड़ से टकराने के बाद उक्त पेड़ में लटक गई। वहीं बस के अंदर सवार यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के पश्चात बस में सवार यात्रियों की सूझबूझ एवं आसपास मौजूद लोगों के द्वारा इमरजेंसी खिड़की एवं अन्य माध्यमो से किसी तरह बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया व घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मौके पर उत्पन्न हुई स्थिति को संभालते हुए आगे का कार्य शुरू किया गया। बस में सवार यात्रियों के द्वारा बस चालक के नशे में होने का भी आरोप लगाया गया है। फिलहाल हादसा किस कारण हुआ, हादसे की वजह क्या थी, इस सबके विषय में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है और उक्त घटना में सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।

rexpress 