रायबरेली: टेकारी राजमहल चोरीकांड में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, बेशकीमती मूर्तियों का सुराग नहीं
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
मंदिर और महल के ताले तोड़कर अष्टधातु व कुलदेवी की मूर्तियां ले उड़े थे चोर, सूचना देने वाले के लिए राजमहल प्रशासन ने घोषित किया एक लाख रुपये का इनाम
रायबरेली- डीह थाना क्षेत्र के टेकारी दादू गांव स्थित राजमहल में हुई चोरी की वारदात का एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। मंदिर और महल के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया था। इस दौरान मंदिर परिसर से अष्टधातु और कुलदेवी की बेशकीमती मूर्तियां चोरी होने से हड़कंप मच गया था। घटना के खुलासे में देरी के चलते राजमहल प्रशासन में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस, एसओजी और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची थी। टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने और चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया। इसके बावजूद अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। चोरी गई बेशकीमती मूर्तियों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
एक लाख रुपये का इनाम घोषित
चोरी की घटना का खुलासा कराने और चोरों तक पहुंचने में मदद के लिए राजमहल प्रशासन ने सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इसके बावजूद घटना का पर्दाफाश नहीं होने से राजमहल प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। कीमती मूर्तियों की चोरी और अब तक उनकी बरामदगी नहीं होने को लेकर पुलिस की जांच पर भी सवाल उठ रहे हैं।
एक सप्ताह बाद भी इंतजार
राजमहल में हुई चोरी की वारदात को लेकर लोगों की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक चोरों तक पहुंचकर चोरी गई बेशकीमती मूर्तियों को बरामद कर पाती है। फिलहाल डीह थाना क्षेत्र के टेकारी दादू गांव स्थित राजमहल चोरीकांड का खुलासा होना बाकी है।

rexpress 