रायबरेली विभाग की लापरवाही का दिखा नजारा, टला बड़ा हादसा, वीडियो हुआ वायरल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां, रायबरेली- कस्बे में स्थित लालगंज रोड निकट रेलवे क्रॉसिंग के पास का एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही का नजारा पूर्ण रूप से देखा जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले उक्त मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट मार्ग के बीचों बीच एक भारी गड्ढा बन गया। जिसमें लगातार हो रही भारी बारिश का पानी भर गया। बारिश का पानी भरने की वजह से उक्त गड्ढे में सवारियों से भरा एक ई रिक्शा पलट गया, जिसमें कई सवारियां घायल हो गई। जिसका वीडियो मौके पर मौजूद किसी स्थानीय नागरिक के द्वारा कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के पश्चात क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोकनिर्माण विभाग की अनदेखी व लापरवाही को कोसते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल उक्त हादसे में किसी के गंभीर होने की कोई सूचना नहीं है।

rexpress 