रायबरेली-इटौरा बुजुर्ग गाँव निवासी एक बुजुर्ग नें गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पर अनावश्यक परेशान करने का लगाया आरोप

रायबरेली-इटौरा बुजुर्ग गाँव निवासी एक बुजुर्ग नें गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पर अनावश्यक परेशान करने का लगाया आरोप

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली-गैंगस्टर एक्ट के आरोपी का दंश गांव का परिवार झेल रहा है। दो दिन पूर्व पीड़ित परिवार बारिश के चलते खड़ंजे पर जल निकासी के लिए पाईप डाल रहा था। तभी दबंग और उसके साथियों ने परिवार के लोगों के साथ गाली गलौज और मारपीट पर उतर आए।
       मामला कोतवाली क्षेत्र के के इटौरा बुजुर्ग गाँव का है। गाँव के रहने वाले रामकरण सिंह का आरोप है कि गांव का एक दबंग अपने साथियों के साथ उन्हें अनावश्यक परेशान कर रहा है। उनका कहना है कि वह बुधवार को अपने घर के सामने खड़ंजे पर जल निकासी के लिए पाईप डाल रहे थे। तभी गांव का दबंग वहां अपने दो साथियों के साथ आ धमका और अनावश्यक गाली गलौज करने लगा। पीड़ित रामकरण सिंह का कहना है कि आरोपी गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य गम्भीर धाराओं का आरोपी है। जिसका वह हवाला देकर प्रभाव बनाने के लिए धमकी देता है। पीड़ित ने मामले की सूचना 112 पुलिस को दी तब उसकी जान बची। 
आरोपी के विरुद्ध महज ऊंचाहार कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट और अन्य गम्भीर धाराओं समेत करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।