रायबरेली-एडीजी जोन लखनऊ ने चुरूवा मंदिर पर टेका माथा, लिया पवन पुत्र का आशीर्वाद

रायबरेली-एडीजी जोन लखनऊ ने चुरूवा मंदिर पर टेका माथा, लिया पवन पुत्र का आशीर्वाद

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। शनिवार की शाम बछरावां थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने निरीक्षण से पूर्व जनपद की सीमा एवं क्षेत्र के सिंहद्वार पर स्थित प्रसिद्ध पीपलेस्वर चुरूवा हनुमान मंदिर की चौखट पर माथा टेककर पवन पुत्र का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी ऋषि अवस्थी के द्वारा विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ एडीजी जोन को पवन पुत्र महाबली हनुमान की पूजा अर्चना कराई गई। इस अवसर पर एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार ने महाबली हनुमान से समस्त प्रदेशवासियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की कामना की है। विदित हो कि प्रवीण कुमार को हाल ही में लखनऊ एडीजी जोन के पद की जिम्मेदारी मिली है, इससे पूर्व अयोध्या जोन के एडीजी पद पर कार्यरत थे।