रायबरेली में फिरोज खान, सलमान खान और पूजा जोशी के खिलाफ दर्ज हुई FIR,पढ़िए पूरी खबर

रायबरेली में फिरोज खान, सलमान खान और पूजा जोशी के खिलाफ दर्ज हुई FIR,पढ़िए पूरी खबर
रायबरेली में फिरोज खान, सलमान खान और पूजा जोशी के खिलाफ दर्ज हुई FIR,पढ़िए पूरी खबर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

धोखाधड़ी से हड़प लिए चार लाख, महिला व दो लोगों पर केस

रायबरेली-जालसाजों ने धोखाधड़ी से एक रिटायर स्वास्थ्य कर्मचारी से चार लाख रुपये हड़प लिए। पैसा मांगने पर अब उसको जानमाल की धमकी दी जा रही है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है

राजकीय कर्मचारी कॉलोनी निवासी रामनेवाज तिवारी का आरोप है कि जिला अस्पताल रायबरेली में डयूटी के दौरान उनकी तीन लोगों से जान पहचान हुई। रिटायर होने के बाद व्यापार करने के बारे में सोचा। इस दौरान तीन लोगों ने कहा कि उनका शहर के घसियारी मंडी में मकान है।

वह टे्रडर्स की दुकान खोल लें, उन्हें मौरंग, सीमेंट का सामान दिला देंगे। 12 अक्तूबर 2020 को तीनों ने मिलकर अलग-अलग धनराशि अपने खातों में ट्रांसफर करा लिया। कुल चार लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कराया। इसके बाद ट्रेडर्स का सामान नहीं दिलाया। दबाव बनाने पर आरोपियों ने चेक दी, जो बाउंस हो गई। पैसा मांगने पर उन्हें व उनके परिवार को जानमाल की धमकी दी।

सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रायबरेली शहर के नैथन कोठी निवासी फिरोज खान, सलमान खान और पूजा जोशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच बाद प्रकरण में कार्रवाई कराई जाएगी।