रायबरेली-ऊंचाहार विधायक नें अरखा गाँव को दी करोड़ों की सौगात जाने क्यां ?

रायबरेली-ऊंचाहार विधायक नें अरखा गाँव को दी करोड़ों की सौगात जाने क्यां ?

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

राजा जितेंद्र सिंह (साधू भय्या) की मेहनत लाई रंग विधायक ने किया विकास का वादा

ऊंचाहार,रायबरेली- क्षेत्र के अरखा गांव को क्षेत्रीय विधायक बड़ी सौगात दी है। बिजली, सड़क नाला का शिलान्यास किया गया है।सारे कार्य करोड़ों रुपए की लागत से किए जाएंगे। इसकी घोषणा राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया गया है। 
         शनिवार को अरखा गाँव स्थित एक निजी विद्यालय में पूर्व जिला पंचायत सदस्य, व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत किया। मौजूद समर्थकों और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह ने अरखा गाँव के लोगों की समस्या रखी जिसमें बिजली की अघोषित कटौती, जर्जर खंभे और तार, बदहाल सड़क और नाला न होने की समस्या को लिखित रूप से अवगत कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों को संबोधित करते क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डेय ने राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह से अपने पुराने संबंधों को सार्वजनिक रूप से साझा किया और जनता को आश्वस्त किया और कहा कि अगली बार जब वह अरखा आएंगे तो उनकी मांगे पूरी ही जाएंगी। बिजली की समस्या उन्होंने तत्काल एक्सईएन को बिजली के खंभे और तार बदलवाने का निर्देश दिया और कहा कि बिजली विभाग के चेयरमैन से भी उन्होंने मामले तत्काल कार्रवाई को कहा है। उन्होंने अपने संबोधन में नाम न लेकर पूर्व के विधायकों पर निशान साधते हुए कहा कि जब वह विधायक थे तो बिजली न के बराबर आती थी। उनके जितने के बाद बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था दुरुस्त की गई है। पूर्व विधायक के कार्यकाल को अंग्रेजी हुकूमत से तुलना किया और आगे कहा कि अब रानी के पेट से पैदा हुआ राजा नहीं होगा लोकतन्त्र में जनता सेवक चुनेगी। उन्होंने कहा कि जब वह विधायक थे तब महल में रहकर खुद तो जनरेटर से बिजली का इस्तेमाल करते थे किन्तु जनता बिजली की समस्या से जूझती थी। लालटेन और चिमनी जलाकर उजाला करती थी। उन्होंने अपने द्वारा किए गए कार्यों की गिनाया उन्होंने कहा कि वह अरखा चुनाव हार गए थे किन्तु 2012 ने सपा सरकार में मंत्री बनने के बाद अरखा के लोगों के लिए दो हजार आवास दिए , बदहाल सड़कें, हैंड पम्प दिए। उन्होंने कहा कि अरखा के गाँव में अपात्र लोगों द्वारा राशन कार्ड बनवाकर राशन लिया जा रहा है जबकि पात्र लोगों को सरकारी राशन नहीं मिल रहा है। जल्द ही सारे विभाग के कैम्प लगवाकर सारी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। लोगों ने विधायक मनोज कुमार पाण्डेय और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह को धन्यवाद दिया। 
इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चन्द्र कौशल, निगोहां ग्राम प्रधान आशीष तिवारी, सावित्री पासी, रीना पाल, रेखा पटेल, अरविन्द शर्मा, सचिन शर्मा, बिजली विभाग के एक्सीएन धीरेन्द्र सिंह, जेई तेज राम वर्मा, एसडीओ आशीष कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और अरखा और आसपास के लोग मौजूद रहे।