रायबरेली-करोड़ों भारतीयों के उत्थान और कल्याण के लिए है विकसित भारत संकल्प यात्रा

रायबरेली-करोड़ों भारतीयों के उत्थान और कल्याण के लिए है विकसित भारत संकल्प यात्रा

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया और उस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा करोड़ों देशवासियों को विकसित करने की यात्रा है। यह विचार मंगलवार को क्षेत्र के अरखा गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ने व्यक्त किए। 
    उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने  देश के11 करोड़ घरों में शौचालय बनाए गए, 3.50 करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए गए, लगभग 22 करोड़ घरों को नल से स्वच्छ जल हेतु जल जीवन मिशन योजना चलाई गई।
   उन्होंने कहा कि सरकार ने  किसानों के हित में 9 करोड़ किसानों के खाते में 6000 रुपये प्रतिवर्ष डाले जा रहे हैं ताकि किसान बीज, खाद के लिए आत्मनिर्भर हो सके। 47 करोड़ गरीबों के जनधन के खाते खुलवाए गए जिन खातों में सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सहयोग राशियां डी.बी.टी. (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से बिना भ्रष्टाचार के इन तक पहुंचाई गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से  राजा जितेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ,मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सैफ मेहंदी सहित ब्लॉक कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग कृषि विभाग सहित समस्त विभाग के कर्मचारी रहे।