रायबरेली-माता अहिल्या बाई होलकर का सपना पूरा कर रहे पीएम मोदी,,,,

रायबरेली-माता अहिल्या बाई होलकर का सपना पूरा कर रहे पीएम मोदी,,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार - रायबरेली -जो सपना 300 वर्ष पूर्व माता अहिल्या बाई होल्कर ने देखा था ,मोदी आज महिलाओं को सम्मान देकर एक स्वस्थ सशक्त समाज की नींव रख रखते हुए उस सपने को पूरा करने का काम कर रहे हैं। यह बात अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्म त्रिशताब्दी के मौके पर गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय मे आयोजित समारोह में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने कही ।
    उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई एक सामान्य परिवार में जन्मीं थीं उनके जीवन का संघर्ष हम सबको जानना चाहिए। अहिल्या बाई होल्कर केवल एक शासिका नहीं थीं, वे धर्म, न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति का प्रतीक भी थीं। अहिल्याबाई होलकर की जयंती के मौके पर उनके जीवन और उपलब्धियों के बारे में हमें जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में कई ऐसी वीरांगनाएं हुईं ,जिन्होंने अपने अद्वितीय शासन और दूरदर्शिता से इतिहास के पन्नों और कहानियों में अमिट छाप छोड़ी। इन्हीं में से एक थीं मालवां की रानी अहिल्या बाई होल्कर थी। उन्हें आज भी एक आदर्श प्रशासिका, न्यायप्रिय शासिका और धर्मपरायण महिला के रूप में याद किया। विगत सरकारों ने महापुरुषों को सम्मान नहीं दिया लेकिन आज हमारी सरकार महापुरुषों को सम्मान देने का काम कर रही है। कार्यक्रम में अतिथ के रूप में आशीष तिवारी ने कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर एक गरीब परिवार से थीं लेकिन उन्होंने महिलाओं को सम्मान दिलाने का काम किया। उनके अधिकारों के लिए हमेशा लड़ती रहीं और महिलाओं के जीवन में अनेक सुधार लाने का काम किया। ।    

     यह आयोजन ऊंचाहार ब्लॉक में महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया गया । जहां पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत करके उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके आशीष तिवारी , आभिलाष कौशल,सहायक प्रोग्राम अधिकसतिव आकांक्षा त्रिपाठी और महिला सशक्तिकरण में रामा देवी ,रीना पाल ,गीता यादव ,निशा तिवारी, रेखा पटेल, गुड्डन यादव, विजयपाल ,विनीत कौशल आदि लोग मौजूद रहे।