रायबरेली में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का दावा, 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

रायबरेली में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का दावा, 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 

मो - 8052996633

रायबरेली: सांसद इमरान मसूद और सपा नेताओं के बीच चल रही तीखी बयानबाजी के बीच प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह लालगंज स्थित एक होटल में आयोजित डॉ. शिव बहादुर सिंह भदौरिया जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी मुकेश बहादुर सिंह को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।