पराक्रम दिवस पर केन्द्रीय विद्यालय रायबरेली में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता

पराक्रम दिवस पर केन्द्रीय विद्यालय रायबरेली में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला


रायबरेली: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के 127वीं जयंती के अवसर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायबरेली में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी, 2024 को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है जिससे छात्रों को महान नेता के जीवन पर प्रेरित किया जा सके और उनमें देशभक्ति की भावना जगाई जा सके । प्रतियोगिता की विषय वस्तु 'एग्जाम वॉरियर' बनने के बारे में है, जो प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक पर आधारित है। इस प्रतियोगिता में 19 विद्यालयों के 86 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की थीम थी "परीक्षा पे चचर्चा", इसके अंतर्गत 6 शीर्षकों में से किसी एक पर पेंटिंग  बनानी थी। तटस्थ संस्थानों  से आये चार  जजों राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान(निफ्ट) रायबरेली से श्री उज्ज्वल बनर्जी, एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ अजय कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, वैदिक इंटर कालेज रायबरेली से विजयवीर सिंह, कला शिक्षक,  एवं  एस जे एस पब्लिक स्कूल रायबरेली आदित्य भारतीय, कला शिक्षक  ने मिलकर पाँच सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन किया। इन सर्वोत्तम पाँच प्रविष्टियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान अनुराग सिंह, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः विशेष भारती  एवं उज्ज्वल प्रताप सिंह पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायबरेली, चतुर्थ स्थान मानसी, बी एस एस पब्लिक स्कूल रायबरेली एवं पांचवां स्थान श्रेया यादव एस जे एस पब्लिक स्कूल रायबरेली को मिला । पुरस्कार स्वरूप पुस्तकों के सेट व प्रमाण पत्र देकर  प्राचार्य श्री संजय कुमार श्रीवास्तव एवं श्री उज्ज्वल बनर्जी द्वारा विजेता प्रतिभागियों को   सम्मानित किया गया। शेष प्रतिभाग्गियों को उप प्राचार्यद्वय रमेशचन्द्र दुबे व राजेश त्रिपाठी, प्रधानाध्यापकद्वय राम बहादुर शर्मा एवं कमलेश कुमार एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा प्रमाण पत्र व एग्जाम वारियर पुस्तक देकर सम्मानित किया गया ।
 कार्यक्रम का संयोजन व संचालन कला शिक्षक अभिषेक यादव व शैलेन्द्र कुमार तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन स्नातकोत्तर शिक्षक चन्द्रमौलि त्रिपाठी द्वारा किया गया। फोटोग्राफी की जिम्मेदारी अमित चौहान व प्रिया यादव ने उठायी । सभी प्रतिभागियों एवं उनके अनुरक्षकों हेतु अल्पाहार की व्यवस्था विद्यालय द्वारा की गई थी।