रायबरेली-सरेनी ब्लॉक में आखिर कौन् है सेक्रेटरी रोहित,ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

रायबरेली-सरेनी ब्लॉक में आखिर कौन् है सेक्रेटरी रोहित,ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
रायबरेली-सरेनी ब्लॉक में आखिर कौन् है सेक्रेटरी रोहित,ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली: जिले के सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सब्जी बबुरा गांव में बने सार्वजनिक शौचालय को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव में लाखों रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। आरोप है कि शौचालय का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन न तो उसकी समुचित देखरेख की जा रही है और न ही साफ-सफाई की कोई व्यवस्था है।
ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय की दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं, दरवाजे टूटे हुए हैं और अंदर गंदगी का अंबार लगा है। पानी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोग इसका उपयोग करने से कतराते हैं। गांव वालों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिससे कुछ ही समय में शौचालय की हालत जर्जर हो गई।
इस मामले में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव रोहित पर भ्रष्टाचार और मनमानी के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि निर्माण कार्य में अनियमितता बरती गई और शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों में इसको लेकर आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने उच्च अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया