रायबरेली-गंगा स्नान को जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

रायबरेली-गंगा स्नान को जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के  अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरहनी गांव के पास प्रयागराज गंगा स्नान के लिए जा रहे एक बुजुर्ग श्रद्धालु की रविवार सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी एक बस लखीमपुर खीरी से प्रयागराज की ओर जा रही थी। तभी वह बस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रास्ते में लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर खैरहनी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार तड़के सुबह रुकी, जहां अन्य श्रद्धालुओं के साथ ही बालकराम पुत्र तुलाराम निवासी लखीमपुर खीरी उम्र लगभग 62 वर्ष शौच के लिए बस से नीचे उतरे। रोड पार कर वह सड़क की दूसरी पटरी की ओर जाने लगे। इसी दौरान घने कोहरे के कारण एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के पश्चात आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इस बाबत थाना प्रभारी श्यामलाल पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।