रायबरेली-जि०पं०स० पद प्रत्याशी ने प्रधानमंत्री की तस्वीर पर पोती कालिख, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, हुई वायरल

रायबरेली-जि०पं०स० पद प्रत्याशी ने प्रधानमंत्री की तस्वीर पर पोती कालिख, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, हुई वायरल

-:विज्ञापन:-

 


लोगों में दिख रहा आक्रोश, भाजपा नेता ने थाना प्रभारी से की शिकायत


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। जी हां लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत राजनीतिक विरोध होना स्वाभाविक बात है। पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप लगाते रहते हैं, जिसे लोकतंत्र की खूबसूरती भी माना जाता है। परंतु किसी भी व्यक्ति को राष्ट्र के प्रधान का विरोध लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ न करके सोशल मीडिया का प्रयोग कर किया जाए तो वह कहीं न कहीं असंवैधानिक माना जाता है। ऐसा ही कुछ मामला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक युवक के द्वारा अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट कर किया गया, जब उक्त पोस्ट के विषय में जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि स्थानीय थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा मजरे महेरी गांव के रहने वाले अधिवक्ता पुष्कर पाल, जो कि वर्तमान समय में जिला पंचायत सदस्य पद बछरावां द्वितीय से प्रत्याशी भी है। जिनके पोस्टर क्षेत्र में जगह-जगह लोगों के मकान की दीवारों एवं दुकानों के शटर पर चपके हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर कालिख से पुती हुई अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की। उक्त फेसबुक पोस्ट के माध्यम से तस्वीर को इंगित करते हुए उनके द्वारा यह भी लिखा गया कि "कहां भाषण देने के लिए यह लुक बेस्ट रहेगा?" जैसे ही उक्त युवक पुष्कर पाल के द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की गई, वैसे ही वह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी। उक्त संबंध में जब अधिक जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि इस तस्वीर को लेकर स्थानीय क्षेत्र के ही रहने वाले भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी ने बछरावा थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल से शिकायत की है। वहीं स्थानीय थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उक्त पोस्ट को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ व कालिख पोतने की इस मामले को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश दिख रहा है और लोग इस विरोध प्रदर्शन को लोकतांत्रिक न मानकर असंवैधानिक बता रहे हैं। साथ ही साथ लोग उक्त युवक पुष्कर पाल, जो कि जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के लिए मैदान में अपनी कमर कस रहे हैं, उनकी आलोचना भी करते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल उक्त पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग उक्त युवक पुष्कर पाल जो एक अधिवक्ता भी है, उसकी घृणित मानसिकता पर सवालिया निशान भी खड़े कर रहे हैं।