रायबरेली: 1300 ग्राम अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, डलमऊ पुलिस ने भेजा जेल

रायबरेली: 1300 ग्राम अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, डलमऊ पुलिस ने भेजा जेल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डलमऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को 1300 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान पड़ोसी जनपद फतेहपुर निवासी के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
डलमऊ पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।