रायबरेली: रोडवेज बस और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, आधा दर्जन लोग घायल

रायबरेली: रोडवेज बस और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, आधा दर्जन लोग घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। जिले में रोडवेज बस और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के दौरान एक स्कूटी सवार भी वाहनों की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलने पर घायलों की मदद के लिए प्रयास किए गए।
यह दुर्घटना गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।